बेंगलुरु के HAL इलाके में स्थित एक आईटी कंपनी के कैंपस के अंदर बने डेकेयर सेंटर से बच्चों के साथ कथित बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के बाद पांच महिला केयरटेकर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोप है कि 2 से 3 साल के मासूम बच्चों के साथ डराने-धमकाने और क्रूर व्यवहार किया गया.