राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि महज 15 साल की उम्र में वैभव बेहद शांत, प्रोफेशनल और संतुलित खिलाड़ी हैं. शनाका के मुताबिक ड्रेसिंग रूम में उन्होंने वैभव जैसा कूल युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा. इस सीजन वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच चुके हैं. शनाका ने कप्तान रियान पराग की लीडरशिप की भी सराहना की है.