डार्क मैटर की खोज में वैज्ञानिकों को अहम सुराग मिला है. अमेरिका की भूमिगत लैब में LZ डिटेक्टर ने रहस्यमयी कण की घटना दर्ज की, जो WIMP से जुड़ी हो सकती है. हालांकि 2.6 सिग्मा के इस संकेत को अभी पक्की खोज नहीं माना जा रहा. फिलहाल इसे डार्क मैटर नहीं, बल्कि उसका संभावित सुराग माना जा रहा है.