उत्तराखंड में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कलाकारों के सम्मान और दर्शकों के अधिकारों तक पहुंच गया है. मीका सिंह और बादशाह ने जहां दलेर मेहंदी का समर्थन किया, वहीं सोना मोहपात्रा ने दिल्ली के सूफी हेरिटेज फेस्टिवल का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि दिग्गज कलाकारों का सम्मान ज़रुरी है, लेकिन टिकट खरीदकर आए दर्शकों को भी ईमानदार परफॉर्मेंस और पारदर्शिता मिलनी चाहिए.