जुलाई की शुरुआत कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये तक की कटौती की है. नई दरें देश के कई शहरों में लागू हो गई हैं. हालांकि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.