उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद में ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर पुलिस और नमाजियों के बीच विवाद हो गया. बैरिकेडिंग लगाए जाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया और सपा के पूर्व विधायक होशियार सिंह, जिला पंचायत सदस्य और सीओ अनूपशहर विकास चौहान के बीच नोकझोंक हुई. नमाजियों ने रोकने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने भीड़ अधिक होने की बात कही.