भारत और चीन के बीच होने वाली महत्वपूर्ण मुलाकात से ठीक पहले चीन की तरफ से एक बड़ा और सकारात्मक बयान सामने आया है. चीन ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत और चीन को आपस के मतभेदों को बेहद उचित और संवेदनशील तरीके से संभालना चाहिए. इसके साथ ही दोनों पड़ोसी देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने की जरूरत है. यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना जताई जा रही है.