चीन में बड़े प्रशासनिक और सैन्य फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों और छह सैन्य सांसदों को उनके पदों से हटा दिया गया है. हटाए गए अधिकारियों में पूर्व वित्तीय नियामक प्रमुख और शीर्ष राजनीतिक नेता भी शामिल हैं. हालांकि, सरकार ने इस कार्रवाई की वजह सार्वजनिक नहीं की है. माना जा रहा है कि यह कदम राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़ा हो सकता है.