चीन से इस वक्त एक बेहद बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. चीन सरकार की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इमिग्रेशन भवन में हुए भीषण हादसे के बाद अब तक 31 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसके साथ ही, लापता लोगों का आंकड़ा भी बेहद डरावना है. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से करीब 531 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.