उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं.