भारत में हार्ट अटैक के बराबर आ रहे ब्रेन स्ट्रोक के केस. दिल को बचाने की जंग में हम दिमाग को भूल रहे हैं. AIIMS ऋषिकेश के न्यूरोसर्जन डॉ. निशांत गोयल के मुताबिक भारत में 'स्ट्रोक' यानी ब्रेन अटैक एक बड़ा संकट बन चुका है, जिसे वे 'साइलेंट क्राइसिस' कहते हैं. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के आंकड़ों की तुलना करें तो दोनों ही बीमारियां एक ही रफ्तार से भारतीयों को अपना शिकार बना रही हैं. दोनों ही स्थितियों में रक्त की आपूर्ति रुक जाती है, एक में दिल की नसों में, दूसरे में दिमाग में