UP के महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले से डंपर की टक्कर में एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और 3 सुरक्षाकर्मी घायल हुए. विधायक के पिता ने साजिश की आशंका जताते हुए SIT जांच की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल हादसे के कारणों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.