पटना के जकरियापुर में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से शराब बनाने की मशीन, हजारों खाली बोतलें, नकली ब्रांडेड रैपर, ढक्कन और तैयार नकली शराब बरामद हुई।