मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 18 सितंबर को अचानक करीब 50 छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 25 मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नियंत्रण में है।