बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे अनैतिक धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस और एनजीओ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. ये लड़कियां पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं.