गुजरात के भावनगर जिले के वरतेज इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए पहले इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई. मृतका दो बेटों की मां थी, उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और लंबे समय से घरेलू विवाद झेल रही थी.