बिहार के बेगूसराय में नकली सिगरेट फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद पुलिसकर्मियों ने व्यवसायी से 3 लाख रुपये की उगाही कर ली. नगर थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर आरोप है कि उन्होंने नकली सिगरेट बरामदगी के मामले में कारोबारी और उसके पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी और 3 लाख रुपये वसूले. शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी जवान अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.