28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है. रविवार रात भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया. पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था और हर शनिवार छुट्टी की मांग पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है. फिलहाल बैंक मौजूदा व्यवस्था के तहत काम करेंगे और हर शनिवार छुट्टी लागू नहीं हुई है