28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है. रविवार रात IBA और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया. 5-डे वर्किंग की मांग पर हाई लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी है. PLI समेत अन्य मुद्दों पर भी बातचीत आगे बढ़ेगी. हालांकि, पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था अभी मंजूर नहीं हुई है और अंतिम फैसला बाकी है.