हर शनिवार बैंक बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. PIB फैक्ट चेक ने इसे फर्जी बताया है. फिलहाल बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. 5 डे वर्किंग की मांग पर चर्चा जारी है.