उत्तर प्रदेश के बांदा में दफन नाबालिग लड़की का शव पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पीड़िता की मां ने एसपी पलाश बंसल से शिकायत कर बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की थी.