बागपत के हिलवाड़ी गांव में कूलर की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में एक कूलर मैकेनिक चन्द्रपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि पैसे के विवाद में बबलू नामक युवक ने उसे पैसे देने के बहाने बुलाकर हमला कर दिया. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.