वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं. समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने शतकीय पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी बल्लेबाजी ने यह संकेत दिया है कि सूर्यवंशी परिवार में क्रिकेट प्रतिभा की मजबूत विरासत मौजूद है. सोशल मीडिया पर भी उनकी इस पारी की खूब चर्चा हो रही है.