आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी का सफर क्वालिफायर-2 में हार के साथ थम गया. मैच के बाद युवा बल्लेबाज भावुक नजर आए और उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. वैभव के आंसुओं ने फैंस को भी भावुक कर दिया. इस बीच अमिताभ बच्चन ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए खास संदेश साझा किया. पूरे सीजन में वैभव ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया.