राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ पुलिस थाने में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब थाना परिसर की रसोई के पास करीब 8 फीट लंबा जहरीला सांप दिखाई दिया. सांप को देखते ही पुलिसकर्मी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका कर्मचारी और रेस्क्यू टीम सदस्य जुगनू तंबोली मौके पर पहुंचे.