अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. जांच में 131 लोगों के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है जबकि अन्य की जांच जारी है. शहर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर अवैध रूप से रह रहे लोगों पर शिकंजा कसा गया है.