उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ मामूली विवाद गुरुवार शाम अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. जिसके बाद तांतपुर रोड स्थित मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह झड़प पथराव में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले.