आगरा के कागारौल क्षेत्र के अकोला में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में अकोला स्थित बिजली घर पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने परिसर में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फेंक दिया, जिससे वहां मीटरों का ढेर लग गया.