आगरा में सफाई व्यवस्था के विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला. भाजपा पार्षद किशन नायक ने गंदे नाले में उतरकर अपना जन्मदिन मनाया और वहीं केक काटकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद वर्षों से नाले की समुचित सफाई नहीं हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.