कुनार नदी की रेत में सोना मिलने की खबर ने अफगानिस्तान में हलचल मचा दी है. हज़ारों लोग काम छोड़कर यहां पहुंच रहे हैं. बेरोज़गारी के बीच लोग छोटे सोने के कणों से भी उम्मीद लगाए बैठे हैं और अपनी किस्मत बदलने की कोशिश में जुटे हैं.