अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद अब खबर मिली है कि इस मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई चोरी की घटना में शामिल सभी संदिग्धों को पकड़ने के उद्देश्य से की जा रही है.