22 अक्टूबर को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान अपने करियर के मुश्किल दौर को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि तीन दशकों तक काम में डूबे रहने के कारण वह परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए।