बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों सादगीपूर्ण और निजी समारोह में अपने रिश्ते को नया नाम देंगे. शादी में केवल परिवार और करीबी लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.