आमिर खान की जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस दौरान आमिर ने गुरु से बातचीत की और उनका आशीर्वाद लिया. मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह आमिर के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत से जुड़ा है. हालांकि, ऐसी किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आमिर पहले भी धर्म और आध्यात्मिकता पर चर्चा कर चुके हैं.