आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल एरियर को लेकर है. क्या बढ़ी हुई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी और कर्मचारियों को पिछला बकाया भी मिलेगा? आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, इसलिए सिफारिशें मई 2027 के आसपास आने की उम्मीद है. हालांकि, एरियर मिलने की तारीख और भुगतान पर सरकार ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.