सोशल मीडिया पर एक बहुत चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @sciencegirl जैसे अकाउंट्स ने शेयर किया है. इसका पूरा क्रेडिट कीड़ा प्रेमी @insecthaus_adi को दिया गया है. वीडियो में एक मादा प्रेइंग मैंटिस अपने नर साथी के साथ संबंध बनाते के समय ही उसे खाना शुरू कर देती है.
दोनों कीड़े मेटिंग कर रहे होते हैं. अचानक मादा नर का सिर या शरीर का हिस्सा काटकर खाने लगती है. यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह जाते हैं क्योंकि ऐसा लगता है कि प्रेम के बीच में ही खतरा मंडरा रहा है. वीडियो इतना वायरल हुआ कि हजारों लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई में इंसान अंधा है, ब्रह्मांड का 95% हिस्सा न ही देख पाता है न सुना पाता है
सेक्सुअल कैनिबलिज्म क्या है?
जो बिहेवियर वीडियो में दिखाया गया है उसे साइंस में सेक्सुअल कैनिबलिज्म या यौन नरभक्षण कहते हैं. इसका मतलब है कि मादा अपने नर साथी को मेटिंग के दौरान या बीच में ही खा जाती है. प्रेइंग मैंटिस में यह काफी आम है. जंगल में यह 13-31 प्रतिशत मामलों में होता है यानी 100 जोड़ियों में से 13-31 बार मादा नर को खा लेती है.
कई बार नर का सिर कट जाने के बाद भी उसका शरीर मेटिंग जारी रखता है. यह प्रकृति का एक अनोखा लेकिन सच्चा तरीका है जो कीड़ों की दुनिया में चलता आ रहा है. लोग इसे देखकर सोचते हैं कि प्यार और खतरा एक साथ कैसे हो सकता है.
मादा मैंटिस को क्या फायदा?
जब मादा नर को खाती है तो उसे बहुत सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं जो उसके शरीर को मजबूत बनाते हैं. ये अतिरिक्त पोषण उसके अंडों की संख्या बढ़ा देते हैं. अंडे ज्यादा स्वस्थ बनते हैं. इससे उसके बच्चे बेहतर तरीके से विकसित होते हैं. बाहर निकलने के बाद भी ज्यादा समय तक जीवित रह पाते हैं.
यह भी पढ़ें: महिला और पुरुष का मिलन कैसे हुआ... साइंटिस्ट ने खोजी लाखों साल पुरानी मिस्ट्री
वैज्ञानिक कहते हैं कि नर का शरीर मादा के लिए जैसे एक एक्स्ट्रा भोजन का पैकेट बन जाता है. इस वजह से मादा अपनी संतान को बेहतर भविष्य दे पाती है. प्रकृति में यह व्यवहार इसलिए बचा हुआ है क्योंकि इससे पूरी प्रजाति मजबूत होती है. नर अपनी मौत के बाद भी अपनी अगली पीढ़ी के लिए योगदान देता है.
नर मैंटिस बच पाते हैं या नहीं?
नर प्रेइंग मैंटिस को इस खतरे का अच्छी तरह पता होता है इसलिए वे मादा के पास जाते समय बहुत सावधानी बरतते हैं. वे मादा की खुशबू से उसे पहचानते हैं. भूखी मादा से दूर रहने की कोशिश करते हैं क्योंकि भूखी मादा ज्यादा खतरनाक होती है. मेटिंग के समय अगर मादा हमला करती है तो नर तुरंत भागने की कोशिश करते हैं.
कुछ नर तो मेटिंग खत्म होते ही तेजी से भाग जाते हैं. फिर भी कई बार वे बच नहीं पाते और मादा का शिकार बन जाते हैं. यह उनके लिए जीवन और मौत का खेल जैसा है लेकिन वे फिर भी प्रजनन के लिए जोखिम उठाते रहते हैं.
सोशल मीडिया पर मीम्स और आधुनिक डेटिंग से तुलना
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सारे मजेदार मीम्स बनाए गए हैं. लोग इसे आज की डेटिंग और रिलेशनशिप से जोड़कर हंसी-मजाक कर रहे हैं. कुछ मीम्स में कहा गया है कि यह सिचुएशनशिप जैसा है जहां एक तरफ तो प्यार है लेकिन दूसरी तरफ बहुत बड़ा रिस्क है.
यह भी पढ़ें: प्रेम की पुकार बन गई चीत्कार... जब संबंध बनाने के बाद नर को ही खा गई मादा मेंढक
पुरुषों को सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है जैसे नर मैंटिस अपनी जान दांव पर लगाता है. ये मीम्स युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. लोग इन पर कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं. वीडियो ने सिर्फ जानकारी नहीं दी बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर किया है कि रिश्तों में जोखिम कितना होता है.
मधुमक्खी के नर ड्रोन का भी ऐसा ही हाल
प्रेइंग मैंटिस की तरह मधुमक्खी के नर ड्रोन में भी मेटिंग के बाद मौत हो जाती है. मेटिंग के समय शरीर का एक हिस्सा फट जाता है. वे तुरंत मर जाते हैं. वे सिर्फ अपना काम पूरा करते हैं ताकि मादा के अंडे बने सकें. यह प्राकृतिक बलिदान है जहां नर अपनी जान देकर प्रजनन करते हैं. ऐसे कई कीड़े हैं जिनमें नर को प्रजनन के बाद ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता. यह दिखाता है कि प्रकृति में सब कुछ संतान बचाने के लिए ही होता है।
प्रकृति का यह अनोखा व्यवहार हमें क्या सिखाता है?
यह वायरल वीडियो हमें कीड़ों की दुनिया की गहराई दिखाता है जहां प्यार और खतरा साथ-साथ चलते हैं. प्रेइंग मैंटिस का यह तरीका क्रूर लग सकता है लेकिन इससे पूरी प्रजाति मजबूत और आगे बढ़ती है. वैज्ञानिक लगातार ऐसे व्यवहारों का अध्ययन करते रहते हैं ताकि हमें जीव-जंतुओं की जिंदगी बेहतर समझ आए.
आजतक साइंस डेस्क