सावन के तीसरे सोमवार पर देशभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा है... वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य फूलों से सजाया गया है... बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है... वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है... कांवड़ियों की करीब 8 किलोमीटर लंबी कतार लगी है... हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से दोनों ही धाम गूंज रहे हैं.