Vastu Tips For Indoor Plants: आजकल घरों को मॉडर्न और एस्थेटिक (Aesthetic) लुक देने के लिए इनडोर प्लांट्स (Indoor Plants) का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ा है. लिविंग रूम का कोना हो या बालकनी, हरे-भरे पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि ऑक्सीजन भी देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नर्सरी से उठाकर लाया गया हर खूबसूरत पौधा आपके घर के लिए शुभ नहीं होता?
वास्तु शास्त्र और वनस्पति विज्ञान के अनुसार, कुछ पौधे दिखने में तो बेहद अट्रैक्टिव और क्लासी लगते हैं, लेकिन उन्हें घर के अंदर रखने से कंगाली, मानसिक तनाव और पारिवारिक क्लेश पैर पसारने लगते हैं. अगर आप भी अपने आशियाने को सजाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन 4 पौधों को घर में लाने से पहले इनके पीछे का एंटी-वास्तु सच जरूर जान लीजिए.
1. बोन्साई प्लांट्स (Bonsai Plants): तरक्की को लगा देता है ब्रेक
आजकल कॉर्पोरेट गिफ्ट्स और मॉडर्न होम डेकोर में बोन्साई (छोटे कद के विकसित पेड़) बेहद पॉपुलर हैं. यह दिखने में एक मिनी आर्ट जैसा लगता है, लेकिन वास्तु के नजरिए से यह बहुत बड़ा दोष है.
क्यों है नुकसानदेह: बोन्साई को एक बड़े पेड़ की ग्रोथ को कृत्रिम रूप से बाधित (Suppress) करके बनाया जाता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि जिस तरह इस पौधे की ग्रोथ रुकी होती है, ठीक उसी तरह इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की, करियर और बिजनेस की ग्रोथ भी रुक जाती है. यह घर में स्टैग्नेशन (ठहराव) लाता है.
2. कैक्टस और कांटेदार पौधे (Cactus): रिश्तों में लाते हैं कड़वाहट
सर्कुलेंट्स और छोटे कैक्टस आजकल डाइनिंग टेबल और वर्क डेस्क की शान बने हुए हैं क्योंकि इन्हें बहुत कम पानी और देखभाल की जरूरत होती है. लेकिन इन्हें घर के अंदर जगह देना भारी पड़ सकता है.
क्यों है नुकसानदेह: वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे घर के माहौल में तीखापन या आक्रामकता पैदा करते हैं. ये सीधे तौर पर राहु और केतु की नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे घर के सदस्यों के बीच बिना बात के झगड़े और मनमुटाव होने लगते हैं. हालांकि, औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा (Aloe Vera) को इसका अपवाद माना जाता है, उसे आप रख सकते हैं.
3. कपास या रेशम का पौधा (Cotton Plants): आर्थिक तंगी को न्योता
कपास (कॉटन) के सूखे हुए बंच या पॉड्स आजकल कोरियन और नॉर्डिक स्टाइल डेकोर में बहुत ट्रेंड कर रहे हैं. लोग इन्हें कांच के वाश (Vase) में सजाकर रखते हैं.
क्यों है नुकसानदेह: हिंदू शास्त्रों और वास्तु विज्ञान में कपास के पौधे को घर के अंदर रखना बेहद अशुभ माना गया है. इसकी प्रकृति सूखी और बेजान होती है. माना जाता है कि यह घर में दुख, कंगाली और बदकिस्मती को आकर्षित करता है. इसके अलावा, जिन पौधों से दूध जैसा सफेद पदार्थ (Milky Sap) निकलता है, उन्हें भी बेडरूम या लिविंग रूम में रखने से धन की हानि होती है.
4. नकली या सूखे हुए फूल-पौधे (Artificial & Dried Plants)
कम मेंटेनेंस के चक्कर में लोग प्लास्टिक के पौधे या ड्राइड फ्लावर्स (Dried Flowers) से घर सजा लेते हैं.
क्यों है नुकसानदेह: वास्तु का सीधा नियम है—जो सजीव नहीं है, वो सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता. सूखे या नकली पौधे मृत ऊर्जा (Dead Energy) का प्रतीक हैं. ये घर के जीवंत माहौल को सुस्त बनाते हैं और पैसों के फ्लो (Flow of Wealth) को ब्लॉक कर देते हैं.
aajtak.in