Washing Machine Vastu: क्या आपने कभी सोचा है कि घर में रखी वॉशिंग मशीन भी वास्तु दोष पैदा कर सकती है. यह एक ऐसी मशीन है जो तेजी से घुमती (Churning) और पानी के साथ गंदगी बाहर निकालती (Draining) है. अगर आपने इसे घर के गलत कोने में रख दिया है, या इसके आसपास या इसके ऊपर छोटे -छोटे सामान ही रख दे रहे हैं तो यह मशीन आपके घर की शांति और बरकत पर सीधा असर डाल सकती है. क्या आपको लगता है कि घर में सब कुछ सही होने के बाद भी कहीं न कहीं बेचैनी रहती है? हो सकता है कि आपकी वॉशिंग मशीन ही इसके लिए जिम्मेदार हो!
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में तो भूलकर भी न रखें!
वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहते हैं, घर का सबसे शांत और पवित्र कोना मानी जाती है. इस जगह को देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है, इसलिए यहां भारी मशीनें या वॉशिंग मशीन रखना घर की शांति के लिए ठीक नहीं है. अगर मशीन यहां रखी है, तो परिवार के सदस्यों को बिना वजह की उलझनें और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है.
मशीन के लिए बेस्ट जगह कौन सी है?
वॉशिंग मशीन के लिए दो दिशाएं सबसे बढ़िया मानी जाती हैं, ताकि घर का संतुलन न बिगड़े:
दक्षिण-पूर्व (South-East): यह दिशा अग्नि तत्व की है जो वाशिंग मशीन के लिए एकदम फिट मानी गई है.
उत्तर-पश्चिम (North-West): अगर आप मशीन यहां रखते हैं, तो घर के कामों में तालमेल बना रहता है. काम बिना किसी रुकावट के होते हैं.
मशीन पर या उसके आसपास इन चीजों को न रखें
आर्थिक नुकसान और घर में रुकी हुई ऊर्जा (stagnant energy) को दूर रखने के लिए मशीन के ऊपर या आसपास ये चीजें बिल्कुल न रखें:
आईना (Mirror): मशीन के पास आईना लगाने से वह ऊर्जा दोगुनी हो जाती है जो बाहर निकल रही है, जिससे पैसे की दिक्कतें (Financial instability) आ सकती हैं.
गंदे कपड़े: मशीन के ऊपर या अंदर बहुत समय तक गंदे कपड़े न रखें, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी आती है.
झाड़ू, कूड़ेदान: सफाई के इन सामानों (झाड़ू, डस्टबिन) को मशीन से दूर रखें, क्योंकि इनके पास होने से ऊर्जा का टकराव होता है जिससे आर्थिक रुकावटें आती हैं.
खुले सर्फ या डिटर्जेंट के पैकेट: वास्तु शास्त्र के अनुसार, वाशिंग मशीन के ऊपर खुले सर्फ या डिटर्जेंट के पैकेट रखना घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति के लिए हानिकारक माना गया है.
जल और अग्नि तत्वों का असंतुलन: वाशिंग मशीन जल (पानी) और अग्नि (बिजली) का मेल है. इसके पास डिटर्जेंट जैसे रसायनों के पैकेट छोड़ने से घर के पंच महाभूत (पाँच तत्व) का संतुलन बिगड़ सकता है.
आर्थिक नुकसान: मशीन पर सीधे सफाई के पाउडर रखना प्रतीकात्मक रूप से आपके धन और संसाधनों के धुलने या बर्बाद होने से जुड़ा है. इसके अलावा, मशीन के ऊपर फैली अव्यवस्था (clutter) घर में अनावश्यक आर्थिक बोझ और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है.
बाल्टी: मशीन के ऊपर पानी से बाल्टी या बड़े बर्तन न रखें, खासकर अगर मशीन गलत दिशा में है.
aajtak.in