Vastu Upay to Attract Wealth: बिना एक रुपया खर्च किए आएगी बरकत! अपने घर में आज ही कर लें ये 5 आसान उपाय

Vastu Upay to Attract Wealth: घर में बरकत क्यों नहीं होती? कहीं आपके घर का वास्तु तो गलत नहीं? जानें वो 5 छोटे बदलाव जिनसे बिना तोड़-फोड़ और बिना खर्च के बढ़ेगी आपके घर की सुख-समृद्धि.

Advertisement
पुश्तैनी घर में बरकत चाहिए? बिना तोड़-फोड़ और खर्च, बस सामान की सही दिशा बदलें और चमत्कार देखें! पुश्तैनी घर में बरकत चाहिए? बिना तोड़-फोड़ और खर्च, बस सामान की सही दिशा बदलें और चमत्कार देखें!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

Vastu Upay to Attract Money: क्या आपको भी अक्सर यह महसूस होता है कि दिन-रात हाड़-तोड़ मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता? कई बार इसका कारण हमारी किस्मत नहीं, बल्कि घर में रखी चीजों की गलत दिशा होती है.पुराने समय में हमारे बुजुर्ग घर या दालान बनाते समय दिशाओं का बहुत ध्यान रखते थे.

आज के समय में अगर आपका पुश्तैनी घर पहले से बना हुआ है, तो आपको कोई दीवार गिराने या तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं है.बिना एक भी रुपया खर्च किए, केवल घर के सामान की जगह बदलकर आप अपने घर में सुख, शांति और बरकत वापस ला सकते हैं.आइए जानते हैं ये आसान तरीके:

Advertisement

1. पीने के पानी का मटका और जल का स्थान
गांवों में पीने के पानी का घड़ा या मटका बहुत पवित्र माना जाता है.वास्तु के अनुसार, घर में पीने का पानी हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना चाहिए. यह दिशा देवी-देवताओं की मानी जाती है.सही दिशा में जल का स्थान होने से घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है. इससे बेवजह की बीमारियों पर पैसा खर्च नहीं होता.

2. चूल्हा और रसोई की सही दिशा
रसोई घर का पावर हाउस है. कोशिश करें कि आपका मिट्टी का चूल्हा या गैस सिलेंडर दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखा हो.खाना बनाते समय घर की महिला का मुख पूर्व दिशा की ओर होना सबसे शुभ माना जाता है.मान्यता है कि इससे घर में अन्नपूर्णा का वास होता है और बरकत हमेशा बनी रहती है.

Advertisement

3. अनाज की कोठी या भंडार का सही कोना
किसान परिवारों में अनाज का भंडारण बहुत अहम होता है.साल भर की मेहनत का अनाज (गेहूं, चावल आदि की कोठी) हमेशा घर की पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण) में रखना चाहिए.इस दिशा में रखा अनाज सुरक्षित रहने के साथ घर का भंडार कभी खाली नहीं होता.

4. घर की दहलीज और मुख्य दरवाजा
घर का मुख्य दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का प्रवेश द्वार है. इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें.पुराने समय की तरह सुबह उठकर दरवाजे पर पानी का छिड़काव करना और शाम के वक्त वहां एक दीपक जलाना घर में समृद्धि लाता है.ध्यान रहे कि दरवाजे के आस-पास कभी कूड़ा या कंटीली झाड़ियां न हों.

5. टूटी-फूटी चीजें और कबाड़ बाहर करें
अक्सर हम पुरानी चीजें यह सोचकर रख लेते हैं कि कभी काम आएंगी.लेकिन घर के किसी भी कोने में टूटी हुई चारपाई, जंग लगा लोहे का सामान, या बंद घड़ियां बिल्कुल न रखें.ये चीजें घर में तरक्की रोकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »