Jhadu Vastu Tips: खाली हो जाएगी तिजोरी... अगर घर में हो गई झाड़ू से जुड़ी ये 4 गलतियां

वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डालती हैं. ऐसे घरों में लाख कोशिशों के बाद भी धन नहीं टिकता है. खर्चे हमेशा बढ़त पर रहते हैं. निवेश के मामलों में भी नुकसान रहता है.

Advertisement
वास्तु के जानकारों की मानें तो झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा करती है. (Photo: ITG) वास्तु के जानकारों की मानें तो झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा करती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

सनातन परंपरा में झाड़ू को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है. कहते हैं कि झाड़ू साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है. इसलिए घर में कभी इसका अनादर नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. वास्तु के जानकारों की मानें तो झाड़ू से जुड़ी गलतियां घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा करती है. फलस्वरूप व्यक्ति को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे लोगों का आर्थिक पक्ष हमेशा अस्थिर रहता है. आइए जानते हैं कि घर में झाड़ू से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

Advertisement

किस दिशा में न रखें झाड़ू?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू को भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और धन से जुड़ी मानी जाती है. कहते हैं कि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आती है. झाड़ू हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए.

झाड़ू लगाने का सही समय क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना उचित नहीं माना जाता है. कहते हैं कि शाम या रात के वक्त झाड़ू लगान से घर की सारी बरकत चली जाती है. सुबह सूर्योदय के बाद झाड़ू लगाना सबसे शुभ माना गया है. यदि किसी कारणवश आपको सूर्योदय के बाद झाड़ू मारनी पड़े तो समेटा गया कचरा घर की दहलीज से बाहर न निकालें. उसे घर के कोने में एक जगह इकट्ठा कर लें और अगले दिन सुबह ही बाहर निकालें

Advertisement

क्यों खुले में न रखें झाड़ू?
वास्तु शास्त्र के जानकार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखने की सलाह देते हैं. झाड़ू को बाहरी लोगों की नजर से छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को दरवाजे के पीछे या किसी छिपे हुए स्थान पर रखना उत्तम होता है. इसके अलावा, आप बाथरूम या स्टोर रूम में भी झाड़ू को छिपाकर रख सकते हैं.

झाड़ू पर कभी न लगाएं पैर
झाड़ू पर पैर लगाना या उसे लांघने से भी घर में वास्तु दोष पैदा होता है. मान्यता है कि जानबूझकर ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. यदि आपसे गलती से भी ऐसा हो जाए तो हाथ जोड़कर क्षमा मांगें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement