कन्या
द मून
आज का दिन आप के लिए असमंजस की स्थिति बनाए रखने का संकेतक है. महत्वपूर्ण गतिविधियों में धैर्य बनाए रखें. सजगता से हर कदम आगे बढ़ाएं. कार्य के प्रति गंभीरता बनाए रखेंगे. विचारों उलझाव से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं. आशंकाओं को हावी न होने दें. वरिष्ठों की बातों का सम्मान बनाए रखें. आवश्यककार्यों में लापरवाही न करें.
भविष्य की योजनाओं को लेकर आशंकित न हों. अनावश्यक विकल्पों से बचें. अहंकार में फैसला न लें. विभिन्न मामलों पर नियंत्रण रखेंगे. नीति नियम का पालन बनाए रखें. घरवालों से भेंट बढ़ाएं. करीबियों की समझाइश को अनदेखा नहीं करें. विभिन्नकार्यों में ढिलाई न दिखाएं. सूची बनाकर आगे बढ़ें. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित रखें. खानपान पर ध्यान दें. रुटीन संवारें. सजग रहें.
आर्थिक स्थिति: पेशेवरों की सलाह मानें. बडों का सम्मान करें. नोटिस को हल्के में न लें.
रिश्ते: व्यक्तिगत मामलो में पहल न करें. रिश्तों के दबाव से बचें. करीबियों का ख्याल रखे.
अरुणेश कुमार शर्मा