कन्या
judgement
आज का दिन आप के लिए पुरानी बातों को भूलकर नवीन प्रयासों को बल देने वाला है. तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. दिल की आवाज पर फैसला लेने में सहज होंगे. अनुकूल वातावरण बनाए रखेंगे. संबंध संवारने में सफलता पाएंगे. सभी मोर्चों पर अपेक्षित गति रखेंगे. सहजता और शुभता बढ़ाने में आगे रहेंगे. करीबियों से सहयोग पाएंगे.
घर में उत्साह बना रहेगा. लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे. सकारात्मक सोच बनी रहेगी. करीबियों के साथ यादगार पल बिताएंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. वाणी व्यवहार अच्छा रहेगा. साख प्रभाव में वृद्धि होगी. घर का वातावरण सुखकर रहेगा. परिस्थितियों में सुधार आएगा. सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. महत्वपूर्ण परिणाम पक्ष में बनेंगे.
स्वास्थ्य: जीवनशैली में सुधार आएगा. स्वास्थ्य पर जोर रखेंगे. सेहत संबंधी मामले हल होंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में इच्छित परिणाम बनेंगे. व्यावसायिक विषयों में कामयाब होंगे. योजनाएं आगे बढ़ाएंगे.
रिश्ते: करीबियों का समर्थन बढ़ेगा. परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे. घर के लोगों की खुशी बढ़ाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा