कन्या
थ्री आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए कार्य विस्तार पर फोकस बढ़ाने वाला है. अपनों का साथ और समर्थन मनोबल ऊंचा बना रखेगा. कारोबारी प्रयासों में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. सकारात्मक बदलावों को बढ़ावा देंगे. पेशेवर संभावनाओं तलाश में बने रहेंगे. योजनाओं को बखूबी आगे बढ़ाएंगे. सकारात्मकता का स्तर ऊंचा रहेगा. लाभकारी योजनाओं को गति देंगे.
कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे. नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा. परिवार के लोग मदद बढ़ाएंगे. आवश्यक मामलों में अनुकूलन बढ़ा रहेगा. उपलब्धियां बनाए रखेंगे. सफल लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. करीबी सहकार की स्थिति बनाए रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच बनी रहेगी. अन्य के अधिकारों का हनन न करें.
स्वास्थ्य: आलस्य का त्याग करेंगे. खानपान में सरलता सहजता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में तेजगति से आगे बढ़ेंगे. कार्यों में स्पष्टता रखेंगे. उचित दिशा में कदम बढ़ाएंगे.
रिश्ते: दोस्तों में आपसी सहकार और मदद बनी रहेगी. घर के मामलों को बढ़ावा देंगे. सरलता बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा