वृष
सिक्स आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए औरों के सहयोग से उचित दिशा में आगे बढ़ने और सब पर प्रभाव बनाए रखने में मददगार है. सभी मामलों में अनुकूलन बनाए रखेंगे. आपसी विश्वास से आगे बढ़ेंगे. सबके साथ श्रेष्ठ व्यवहार बनाए रखेंगे. आसपास का वातावरण सुखदायक बना रहेगा. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. घरवालों से जुड़ाव बढ़ाएंगे.
बड़ों की सलाह का सम्मान करेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. मन की बातों को आगे बढ़ा पाएंगे. प्रभावशाली लोगों का समर्थन प्राप्त रहेगा. इच्छित जगह भ्रमण पर जा सकते हैं. प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखेंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. विविध प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. स्वयं भूमिकाएं बखूबी निभाएंगे. सबसे बेहतर दिखने की कोशिश होगी.
स्वास्थ्य: शारीरिक कष्टों में राहत मिलेगी. विभिन्न दोष स्वतः दूर होंगे. सक्रियता बढ़ी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लक्ष्य साधेंगे. बजट के अनुरूप कार्य करेंगे. लेनदेन बेहतर बनाए रखेंगे.
रिश्ते: दिल की बातें कहेंगे. मनपसंद लोगों से भेंट होगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. यादें बनेंगी.
अरुणेश कुमार शर्मा