कुल परंपराएं को बढ़ावा मिलेगा. भेंटवार्ताओं पर जोर बनाए रखेंगे. परस्पर समता और सामंजस्य बनाए रखेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. परिजनों का आना बना रह सकता है. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्य प्राप्त करेंगे. वचन वादा बनाए रखेगे. बचत व संरक्षण कार्यों को बल देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे. आसपास उत्सव का वातावरण बना रहेगा. परिवार में समय देंगे. पेशेवर कार्यगति बढ़ाएंगे. संकोच दूर होगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर में अनुकूलता बढ़ेगी. कारोबार में साख सम्मान बढ़ेगा. लाभ का प्रतिशत संवरेगा. जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएंगे. अनुबंधों पर फोकस बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति-- बैंकिंग कार्यों में सक्रियता रहेगी. सग्रह संरक्षण पर जोर रखेंगे. मूल्यवान भेंट की प्राप्ति होगी. प्रभावशाल प्रस्ताव मिलेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है.
प्रेम मैत्री- व्यक्तिगत संबंधों को बल मिलेगा. करीबियों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. प्रेम और स्नेह बढ़त पर रहेगा. घर में सुख का वातावरण रहेगा. भेंट मुलाकात में प्रभावी रहेंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सुख साझा करेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. बड़प्पन बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- साज संवार बढ़ाए रहेंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. खानपान आकर्षक रहेगा. रचनात्मकता बढ़ेगी. व्यक्तित्व संवार पाएगा.
आज का उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. साज संवार बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 5 और 6
शुभ रंग : ओपल व्हाइट
अरुणेश कुमार शर्मा