सामाजिक क्षेत्र में रुचि बढ़ाएंगे. साहसिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. लोगों से जरूरी संपर्क संवाद स्थापित करने में सफल होंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. विभिन्न विषयों में परिणाम के प्रति आशावादी रहेंगे. कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इच्छित उपलब्धियों को हासिल कर सकते है. अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य का त्याग करे. वातावरण अनुकूल रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर संबंधों का लाभ उठाएंगे. अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. वातावरण सहयोगी रहेगा. लक्ष्य पूरा करने का प्रयास होगा. जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे. प्रभावशाली प्रदर्शन रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक हित साधेंगे. पेशेवर लाभ बढ़त पर रहेंगे. तेज फैसले लेंगे. लाभ बढ़त पर रहेगा. श्रेष्ठ प्रयास आगे बढाएंगे. सहजता सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. बड़प्पन बना रहेगा. साहस में वृद्धि होगी.
प्रेम मैत्री- प्रेम और स्नेह से रिश्ते संवारेंगे. संबंधों में उत्साह दिखाएंगे. रिश्तों पर जोर बनाए रखेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. परिचितों करीबियों के साथ समय बिताएंगे. सभी प्रभावित रहेंगे. कुल कुटम्ब से नजदीकी रहेगी. परिजनों से सुख साझा करेंगे. बंधु बांधवों से सामंजस्य बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में प्रभावी रहेंगे. कार्यशैली में सक्रियता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सुधार होगा. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे.
आज का उपाय: सूर्यदेव की उपासना करे. जल से अर्घ्य दे. सूखे मेवे बांटे. ओम् घृणि सूर्याय नमः का जाप करे. पराक्रम बढ़ाएं.
शुभ अंक : 4, 6 और 9
शुभ रंग : श्वेत
अरुणेश कुमार शर्मा