Surya Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. अक्टूबर के आखिरी दिनों में सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. 24 अक्टूबर 2026 को सूर्य चित्रा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 6 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है. वहीं मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक और करियर के लिहाज से खास मानी जा रही है.
मिथुन राशि
सूर्य का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है. काम करने की क्षमता में सुधार होगा. नेतृत्व क्षमता दिखाने के मौके मिल सकते हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. यात्राओं से लाभ होने की संभावना है.
आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त हो सकता है.
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कारोबार करने वालों के लिए नई डील या किसी महत्वपूर्ण सौदे पर बातचीत आगे बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा.
सरकारी कामकाज में भी सहयोग मिलने के संकेत हैं. आर्थिक रूप से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. इस दौरान महत्वपूर्ण अवसरों को पहचानकर उनका सही तरीके से इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर नए विचारों और नए अवसरों को बढ़ावा देने वाला हो सकता है. आपकी बौद्धिक क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नए विचारों से आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं.
कार्यस्थल पर कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है. मनचाही यात्रा का योग बन सकता है . परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.
क्या है स्वाति नक्षत्र?
ज्योतिष में स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं. सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास और पराक्रम का कारक माना जाता है, जबकि राहु को छाया ग्रह कहा जाता है. इसलिए सूर्य का राहु के नक्षत्र में जाना ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है. हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली और राशि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
दिवाली से पहले क्यों खास है यह गोचर?
इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर 24 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक रहेगा. यानी दिवाली से ठीक पहले यह नक्षत्र परिवर्तन होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में कुछ राशियों के लिए धन, करियर और नए अवसरों से जुड़े सकारात्मक संकेत बन सकते हैं.
aajtak.in