वृश्चिक
द चैरियट
आज का दिन आप के लिए उत्साह से कार्य करने और अपनों की उम्मीदों को बनाए रखने में सहयोगी है. महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे. श्रेष्ठ कार्यों में सक्रियता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को पक्ष में बनाए रखेंगे. लक्ष्य साधने का प्रयास बढ़ाएंगे. दीर्घकालिक मामलों में मदद मिलेगी. कला कौशल से परिणाम संवरेंगे. कारोबारी गतिविधियों में संभावनाएं बनेंगी.
सभी मामलों में निरंतरता व अनुकूलन बनाए रहेंगे. सभी का साथ पाएंगे. साधारण लोगों की अधिक परवाह नहीं करेंगे. आत्मविश्वास बनाए रखेंगे. प्रदर्शन संवार पर रहेगा. घर में सहकार का भाव बढ़ेगा. आत्म्विश्वास से भरे रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में उमंग उत्साह से आगे बढ़ेंगे. सुनियोजित ढंग से कार्य करेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी.
स्वास्थ्य: इच्छित खानपान में रुचि रखेंगे. स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा. रुटीन बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: लाभ बढ़ाने पर जोर देंगे. सबका सहयोग पाएंगे. कामकाज में सामंजस्य रखेंगे.
रिश्ते: निजी प्रयासों में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा. सभी प्रसन्न व प्रभावित रहेंगे. वादा पूरा करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा