आज 31 दिसंबर 2024 का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है, धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी

परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में बेहतर बने रहेंगे. विविध प्रयास पक्ष में रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे. लंबित कार्य करेंगे. परिवार के लोगों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे. सुखद अनुभूति बनी रहेगी.

Advertisement
वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

वृश्चिक  - कुल परिवार के सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. रहन सहन प्रभावी रहेगा. वचन के पक्के बने रहेंगे. घर में सुख सौख्य बढ़ेगा. श्रेष्ठ जनों से प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे. परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में बेहतर बने रहेंगे. विविध प्रयास पक्ष में रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे. लंबित कार्य करेंगे. परिवार के लोगों के साथ हर्ष आनंद से रहेंगे. सुखद अनुभूति बनी रहेगी.

Advertisement

धनलाभ- साहस सामंजस्य बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. आर्थिक विषयों पर फोकस रहेगा. धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी. नियम अनुशासन रखेंगे. निरंतरता पर जोर देंगे. कार्य व्यापार में शुभता बढ़ेगी. उधार देने से बचें. स्पष्टता बढ़़ाएं. प्रलोभन में न आएं. आय के साधन संसाधन बढ़ेंगे. व्यवस्थित तैयारी पर जोर देंगे. कामकाजी चर्चा से जुड़ेंगे. परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

प्रेम मैत्री- प्रियजनों संग सुखपूर्वक रहेंगे. वाणी व्यवहार में बेहतर बनेंगे. परिजन प्रसन्न रहेंगे. संपर्क संवाद बनाए रखेंगे. परस्पर मेलजोल बढ़ेगा. सभी का मान सम्मान रखेंगे. परंपरा संस्कारों पर जोर देंगे. हर बात जिम्मेदारी से रखेंगे. रिश्ते संवार लेंगे. मित्रगण सहयोगी होंगे. रक्त संबधों को ऊर्जा मिलेगी.
 
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य व व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. रुटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. खानपान में प्रभावी रहेंगे. उत्साह मनोबल बढ़ेगा. संवेदनशीलता रखेंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 6 7 9  

शुभ रंग : गहरा लाल

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. संग्रह संरक्षण बढ़ाएं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »